Home छत्तीसगढ़ मैत्री बाग में बीएसपी द्वारा “फ्लावर शो 2026” का आयोजन

मैत्री बाग में बीएसपी द्वारा “फ्लावर शो 2026” का आयोजन

98
0
(Inspector: Please note text on Flower Tag is name of the flower, not a person. Thanks) Prize winning dahlia blooms at an English Flower Show. Good copy space.

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा “फ्लावर शो 2026” का आयोजन 08 फरवरी 2026 (रविवार) को मैत्री बाग में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र होंगे।

फ्लावर शो 2026 के अंतर्गत बीएसपी एवं नॉन-बीएसपी के रेसीडेंशियल हाउस गार्डन (सेक्टर-01 से 10), हॉस्पिटल सेक्टर, मरोदा सेक्टर, रिसाली तथा रुआबाँधा क्षेत्र में निवासरत प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहें हैं। इसके अतिरिक्त हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल (बीएसपी/नॉन-बीएसपी) के स्कूल गार्डन, पॉटेड प्लांट, कट फ्लावर, फ्लोरल डेकोरेशन, फल एवं सब्जियों से बने मॉडल, रंगोली, फल एवं सब्जियों की विशेष प्रदर्शनी, माला निर्माण, बुके तथा सलाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को अपने गमले, फूल एवं प्रदर्शनी सामग्री 08 फरवरी, 2026 को संध्या 7.00 बजे से पूर्व नहीं हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

फ्लावर शो 2026 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें ‘किंग ऑफ द शो’ एवं ‘क्वीन ऑफ द शो’ सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही फ्लावर शो के अवसर पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग ने नगरवासियों से “फ्लावर शो 2026” में अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पुष्पोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।